World Cup 2023: नीदरलैंड को हरा श्रीलंका ने खोला अपना जीत का खाता

By: Shilpa Sat, 21 Oct 2023 9:01:46

World Cup 2023: नीदरलैंड को हरा श्रीलंका ने खोला अपना जीत का खाता

लखनऊ। विश्व कप 2023 का 19वां मुक़ाबला श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच खेला गया। लखनऊ के अटल विहारी बाजपई इकाना स्टेडियम स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में श्रीलंका ने सदीरा समरविक्रमा की बेहतरीन बल्लेबाजी की मदद से नीदरलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ श्रीलंका का वर्ल्ड कप 2023 में खाता खुल गया है।


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डच टीम 49.4 ओवर में 262 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में श्रीलंका ने इसे 48.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पथुम निसांका और सदीरा के अर्धशतक ने श्रीलंका को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। निसांका ने 52 गेंद पर 9 चौके की मदद से 54 रन बनाए। वहीं सदीरा समरविक्रमा ने 107 गेंद पर 91 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके जड़े।



इन दोनों के अलावा चरिथ असालंका 66 गेंद में 44 रन और धनंजय डे सिल्वा 37 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त ने 10 ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा पॉल वान मीकेरेन और कॉलिन एकरमैन ने एक- एक विकेट लिए।

इससे पहले नीदरलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट ने बनाए। साईब्रैंड एंगलब्रेक्ट ने 82 गेंद पर एक सिक्स और चार चौके की मदद से 70 रन बनाए। उनके अलावा लोगन वान बीक ने 57 गेंद पर एक सिक्स और एक चौके की मदद से 59 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका और कसुन रजिथा ने चार -चार विकेट झटके।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए क्रिकेट और खेल से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com